नई दिल्ली, मार्च 24 -- पिछले तीन महीने कप्तानी का सबसे कठिन दौर : स्टोक्स लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले तीन महीने को अपनी कप्तानी का सबसे कठिन दौर बताया है। हालांकि यह भी दोहराया कि वह टीम को फिर तैयार करने को प्रतिबद्ध हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि एशेज सीरीज 1-4 से हारने के बावजूद स्टोक्स, मैकुलम और प्रबंध निदेशक रॉब की पद पर बने रहेंगे। स्टोक्स ने अपनी, की और मैकुलम की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए भावुक पत्र में लिखा-इंग्लैंड का कप्तान बनना एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। यह आपको मुस्कुराने के मौके देता है तो रुलाता भी है। पिछले तीन महीने कप्तानी के मेरे सफर का सबसे कठिन दौर रहा। इसने कई तरह से मेरी परीक्षा ली और मुझे यकीन है कि हर कप्तान के जीवन में ऐसा दौर आता है। पर बाज, रॉब...