नई दिल्ली, जुलाई 11 -- पाकिस्तान ने विदेशी हॉकी कोच की नियुक्ति की लाहौर। पाकिस्तान ने देश में हॉकी को फिर मजबूत बनाने की दिशा में नीदरलैंड्स के हरमन क्रुइस को राष्ट्रीय टीम का कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया है। तीन अन्य विदेशी कोचों को भी टीम से जोड़ा गया है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड डायर को फिटनेस कोच बनाया गया है जबकि बॉब वेल्डोफ गोलकीपिंग कोच और क्रिस बोवेन तकनीकी कोच तथा खेल मनोवैज्ञानिक की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीनों विदेशी कोच को दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया गया है और वे शनिवार को लाहौर पहुंच चुके हैं। 70 वर्षीय हरमन क्रुइस भी जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने पूर्व ओलंपियन ताहिर जमान को हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त किया है। क्रुइस इससे पहले भारत और नीदरलैंड्स की हॉकी में भी काम कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...