नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत ने प्रतिबंध के बाद स्वर्ण के साथ वापसी की है। हरियाणा के 22 वर्षीय अमन रविवार को हैदराबाद में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन में चैंपियन बने। वह नए भार वर्ग 66 किलो में उतरे थे। क्वार्टर फाइनल में ललित के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनकी बाई आंख में चोट लग गई थी। उनकी आंख से खून बह रहा था। इसके बावजूद उन्होंने लगातार तीन बाउट जीतकर स्वर्णिम दांव लगाया। अमन ने पहले मुकाबले में केरल के अदिथ नारायण को 12-1 से मात देकर धमाकेदार आगाज किया। उसके बाद ललित को क्वार्टर फाइनल में 10-0 से हराया। सेमीफाइनल में राजस्थान के अनुज कुमार को 12-2 से हराकर फाइनल में पहुंचे। फिर खिताबी मुकाबले में निखिल को 10-0 से हराया। अमन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.