नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- पंजाब-कोलकाता के मैच पर बारिश का साया कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले पर बरिश का साया है। मौसम विभाग के बअनुसार मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है जिससे मुकाबला बाधित या रद्द होने या कम ओवरों के होने की आशंका है। विभाग के अनुसार, रविवार सुबह से लगातार बादल छाए रहे। राज्य में गुरुवार तक बारिश और तूफान के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को दोनों टीमों को अभ्यास रद्द करना पड़ा। ईडन गार्डंस का आउटफील्ड ढक दिया गया और मैदान में कई जगह पानी जमा दिखाई दिया। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ समय रात 10 बजकर 46 मिनट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...