नई दिल्ली, मार्च 22 -- न्यूजीलैंड की महिला टीम ने अजेय बढ़त हासिल की वेलिंगटन। 'प्लेयर ऑफ द मैच' जेस केर (तीन विकेट) के बाद सोफी डिवाइन (64) की बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेजबान ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने नौ के स्कोर पर इसाबेला गेज (छह) का विकेट गंवा दिया। तब कप्तान अमेलिया केर (31) ने जॉर्जिया प्लिमर (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सोफी डिवाइन ने 34 गेंदों में छह चौके और चार छक्के से 64 रन की पारी खेली। अंत में न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवरों में चार विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया...