नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नॉर्वे शतरंज में हिस्सा लेंगे कार्लसन नई दिल्ली। शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेंगे, जो इस बार स्टावेंजर की जगह ओस्लो में खेली जाएगी। कार्लसन पिछले 13 वर्षों में घरेलू धरती पर होने वाले टूर्नामेंट में हमेशा खेलते रहे हैं लेकिन हाल में उन्होंने क्लासिकल शतरंज से दूरी बढ़ाने का फैसला किया था। इससे उनका इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर संदेह पैदा हो गया था। नॉर्वे शतरंज क्लासिकल प्रारूप का टूर्नामेंट है और कार्लसन इसे सात बार जीत चुके हैं। यह प्रतियोगिता 25 मई से 5 जून तक खेली जाएगी। आयोजकों ने मंगलवार को विज्ञप्ति में कहा, शेष प्रतिभागियों के साथ ही इसमें भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची भी आने वाले सप्ताहों में जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...