नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नॉर्थम्पटनशर की जीत में चहल ने झटके चार विकेट नॉर्थम्पटन। युज्वेंद्रा चाहल के (चार विकेट) और ऑलराउंडर गस मिलर (115) के शानदार शतक से नॉर्थम्पटनशर ने मेट्रो बैंक वन-डे कप में लंकाशायर पर 67 रन से जीत दर्ज की। चहल सत्र में पांच मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। मेजबान ने 50 ओवरों में छह विकेट पर 347 रन बनाए। मिलर ने आदि शर्मा (61) के साथ 153 रन जोड़े, जबकि कप्तान नैथन मक्स्वीनी ने भी 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्कस हैरिस ने 57 रन बनाए और रॉकी फ्लिंटॉफ के साथ 85 रन की साझेदारी की। फिर फॉर्म में चल रहे 17 वर्षीय जो मूर्स ने 59 गेंदों में 85 रन बनाए, लेकिन रन आउट हो गए। अंत में चाहल और लियम गुथरी ने नॉर्थम्पटनशर की जीत पक्की कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...