खेल : नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग
नई दिल्ली, मई 13 -- नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग नई दिल्ली। पीठ की चोट से उबर रहे भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 25 मई से स्विट्जरलैंड के ओलंपिक ट्रेनिंग केंद्र में जाएंगे जबकि निशानेबाज मनु भाकर ट्रेनिंग के लिए इटली गईं। खेल मंत्रालय ने इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों को देखते हुए विदेशों में ट्रेनिंग के इनके प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। नीरज के दोनों प्रतियोगिताओं में खेलने की उम्मीद है जबकि मनु सिर्फ एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी क्योंकि निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं है। मिशन ओलंपिक सेल ने लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह के उनके कोच के साथ अमेरिका में 15 मई से 17 जून तक 34 दिवसीय ट्रेनिंग और प्रतियोगिता दौरे के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी। यह भी पढ़ें- खेल : एशियाई अंडर-20 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.