खेल : नीदरलैंड्स ने 48 साल बाद विदेशी कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नीदरलैंड्स ने 48 साल बाद विदेशी कोच नियुक्त किया एम्स्टर्डम। नीदरलैंड्स ने स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जावी हर्नांडेज को मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह 1978 के बाद पहला अवसर है जबकि नीदरलैंड्स ने किसी विदेशी को अपनी राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनाया है। वह रोनाल्ड कोमैन की जगह लेंगे जिन्होंने विश्व कप के बाद पद छोड़ दिया था। जावी उस स्पेनिश टीम के सदस्य थे जिसने 2010 में विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड्स को हराया था। 46 वर्षीय जावी इससे पहले बार्सिलोना के मुख्य कोच थे लेकिन उन्होंने मई 2024 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नीदरलैंड्स पेनाल्टी शूटआउट में मोरक्को से हारने के बाद विश्व कप के राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.