नई दिल्ली, अगस्त 9 -- निकी पूनाचा-गोंजालो एस्कोबार को चैलेंजर खिताब लेक्सिंगटन, (अमेरिका)। भारत के निकी पूनाचा और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार की जोड़ी ने लेक्सिंगटन ओपन टेनिस में युगल खिताब जीत लिया है। शनिवार को फाइनल में पूनाचा-गोंजालो की तीसरी वरीय जोड़ी ने अमेरिकी जोड़ी आंद्रे इलागन और कार्ल पोलिंग को एक घंटा 42 मिनट में 6-7, 6-3, 11-9 से हराया। यह निकी का 11वां एटीपी चैलेंजर युगल खिताब और साल का पांचवां खिताब है। लेक्सिंगटन ओपन एटीपी चैलेंजर 75 स्तर का टूर्नामेंट है जो आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है। चैलेंजर सर्किट पर पूनाचा-एस्कोबार का यह एक साथ पहला खिताब है। 31 वर्षीय भारतीय ने इस साल की शुरुआत में साकेत मायनेनी के साथ बेंगलुरु ओपन एटीपी चैलेंजर 50 और इसारो के साथ मिनोर्का एटीपी चैलेंजर 100 और चेन्नई एटीपी चैलेंजर 50 खिताब भी...