नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- नंबर एक का ताज पहनने से पहले हारे ज्वेरेव वियना। अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पहली बार विश्व का नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी का ताज पहनने से पहले हार का सामना करना पड़ा। ज्वेरेव अर्स्ट बैंक ओपन के सेमीफाइनल में एलेक्स डि मिनॉर से हारने के कारण अपनी इस उपलब्धि को यादगार नहीं बना पाएंगे। मिनौर ने निर्णायक टाईब्रेक में शुरुआती 3-0 की बढ़त बनाने के बाद 6-4, 1-6, 7-6 से जीत हासिल की। इससे उनकी सत्र के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई हैं। ज्वेरेव सोमवार को यानिक सिनेर की जगह नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। यह जर्मन खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले 30वें खिलाड़ी होंगे। फाइनल में डि मिनॉर का सामना कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने दूसरे सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव को 6-4, 7-6 से हराया।...