नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- देश में हर साल बीपीएल खेला जाए : अमीनुल हक ढाका। बांग्लादेश के खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) हर साल होनी चाहिए। वह इसके भविष्य पर चर्चा करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ बैठक करेंगे। बीपीएल देश का एकमात्र फ्रेंचाइजी-आधारित टी-20 टूर्नामेंट है। अमीनुल ने कहा कि बीपीएल जैसा लोकप्रिय टूर्नामेंट हर साल होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बोर्ड ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है। अमीनुल ने रविवार को कहा, मुझे आप लोगों (मीडिया) से पता चला है। आप कह रहे हैं कि बोर्ड अध्यक्ष ने आपके सामने कुछ वाजिब कारण रखे। मुझे लगता है कि बीपीएल जैसा टूर्नामेंट हर साल होना चाहिए। ऐसा क्यों नहीं हुआ, इस पर हमें चर्चा करने की जरूरत है।

ह...