नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दूसरा टेस्ट : ग्रीव्स-चेज ने विंडीज को संभाला पोर्ट ऑफ स्पेन। जस्टिन ग्रीव्स के नाबाद अर्धशतक और रोस्टन चेज के साथ उनकी 66 रन की अटूट साझेदारी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 239 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण 74 ओवरों के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीव्स 64 और चेज 36 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले ग्रीव्स ने शाई होप (29) के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की थी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने दो जबकि उबेद शाह, अली उस्मान और साजिद खान ने एक-एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने 150वें मैच में की पाकिस्तान की कप्तानी, इमरान खान के क्लब में पहुंचे पाक ने पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को टीम से बाहर रखने का चौ...