नई दिल्ली, मई 3 -- दीक्षा डागर मॉरिशस में खिताब की दौड़ में पोर्ट लुई (मॉरिशस)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर तीन अंडर 69 के कार्ड से लेडीज यूरोपीय टूर पर लेडीज क्लासिक मॉरिशस में खिताब की दौड़ में शामिल हो गई हैं। एलईटी पर दो बार की विजेता दीक्षा ने पहले दौर में 68 का स्कोर किया और दूसरे दौर के बाद वह सात अंडर पर पहुंच गईं हैं जिससे वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। चार में से तीन भारतीयों ने कट हासिल किया। दीक्षा के साथ हिताशी बख्शी (71-69) और त्वेसा मलिक (70-71) भी कट हासिल कर अंतिम दौर में शामिल हुईं। हिताशी संयुक्त 19वें और त्वेसा संयुक्त 26वें स्थान पर हैं। वाणी कपूर (78-77) कट हासिल करने से चूक गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...