नई दिल्ली, मार्च 16 -- दीक्षा डागर ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष 10 में एडिलेड। भारत की दीक्षा डागर ऑस्ट्रेलियन महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन के बावजूद लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) ऑर्डर ऑफ मेरिट में नौवें स्थान पर पहुंच गईं। एलईटी में दो बार की विजेता दीक्षा ऑस्ट्रेलियन महिला ओपन में संयुक्त 45वें स्थान पर रहीं, लेकिन एक सप्ताह पहले महिला क्लासिक में पांचवें स्थान पर रहने से उन्हें रैंकिंग सुधारने में मदद मिली। दीक्षा के बाद भारतीय खिलाड़ियों में अगला नंबर प्रणवी उर्स का है जो इस सप्ताह कट में जगह नहीं बना पाई थीं लेकिन महिला क्लासिक में 14वें स्थान पर रहने से वह ऑर्डर ऑफ मेरिट में 44वें स्थान पर हैं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अवनी प्रशांत 75वें जबकि वाणी कपूर 104वें स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...