नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दीक्षा खिताब की दौड़ में, चारों भारतीय कट में पहुंचे हुलेनकोर्ट (बेल्जियम)। दीक्षा डागर हुलेनकोर्ट महिला ओपन गोल्फ में खिताब की दौड़ में बनी हुई है। साथ ही भारत की चारों गोल्फर ने कट में प्रवेश कर लिया। दीक्षा कल रात बढ़त पर थीं लेकिन इवन पार 72 का स्कोर करके संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गईं। उन्होंने तीन बर्डी लगाईं लेकिन तीन बोगी भी कीं। भारत की अदिति अशोक ने भी लेडीज यूरोपीय टूर पर प्रभावी वापसी करके संयुक्त आठवां स्थान हासिल कर लिया। अवनि प्रशांत संयुक्त 18वें जबकि प्रणवी उर्स संयुक्त 56वें स्थान पर हैं। स्पेन की कैरोलिना चाकारा ने सात अंडर 65 और कुल नौ अंडर स्कोर करके बढ़त बना ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...