नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दीक्षा और अदिति खिताबी दौड़ में बरकरार हुलेनकोर्ट (बेल्जियम)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचकर खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी बनाए रखी है। दीक्षा ने लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) के इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को कायम रखते हुए एक अंडर 71 और अदिति ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला। दोनों ओलंपियन का कुल स्कोर पांच अंडर 211 है और वे तालिका में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की केल्सी बेनेट से पांच स्ट्रोक पीछे हैं। बेनेट ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ बढ़त हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- खेल : दीक्षा खिताब की दौड़ में, चारों भारतीय कट में पहुंचे दीक्षा ने दूसरे और नौवें होल पर बर्डी लगाई, जबकि दिन का एकमात्र बोगी 10वें हो...