नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिशा कुमार, आहिदा सिंह प्री क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरु। तीसरी वरीयता प्राप्त कर्नाटक की दिशा कुमार ने यहां विश्व टेनिस टूर जूनियर जे-30 बेंगलुरु के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सोमवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में सिद्धि पांडे को कड़े मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त आहिदा सिंह ने भी शाजफा वानिया एसके को 6-3, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-18 वर्ग में खेल रहे कर्नाटक के 14 वर्षीय पुनीत मनोहर को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद परंजय सिवाच के खिलाफ 6-7, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यश कुमार को भी कड़े मुकाबले में श्लोक चौहान के खिलाफ 6-1, 6-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...