नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली कैपिटल्स अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में हार का सिलसिला नहीं तोड़ पा रही है। टीम यहां लगातार चार मैच हार चुकी है। अगर उसे अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखनी हैं तो शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हर हार में हराना होगा। तीन बार के चैंपियन कोलकाता के लिए भी स्थिति ऐसी ही है। ऐसे में यह मुकाबला कांटे का होगा। इस मुकाबले को हराने वाली टीम के लिए आगे की डगर कठिन हो जाएगी। दिल्ली के लिए घरेलू मैदान में पिच पहेली बनी हुई है। सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी टीम पंजाब से हार गई। चेन्नई के खिलाफ तो पिछले मुकाबले में चार नंबर पिच पर उसके बल्लेबाजों ने बुरी तरह से घुटने टेक दिए। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने उसे किसी तरह 150 की पार पहुंचाया। उसी पिच पर संजू सैमसन ने नाबाद पारी खेलकर दिल्ली के गे...