नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- लखनऊ, हिन्दुस्तान ब्यूरो। टी नटराजन और लुंगी एनगिडी की कहर बरपाती गेंदों के बाद बुधवार को युवा ऑलराउंडर समीर रिजवी ने अपना इंपैक्ट छोड़ा। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रिजवी ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद 47 गेंद में नाबाद 70 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 17 गेंद रहते छह विकेट से बड़ी जीत दिलाई। इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में अटूट 119 की साझेदारी भी निभाई। दिल्ली ने 142 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर हासिल कर लिया।26 रन पर गंवा दिए थे चार विकेट : छोटे लक्ष्य का पीछा करते दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शमी ने पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल को खाता खोले बिना चलता कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.