नई दिल्ली, जुलाई 20 -- दलीप ट्रॉफी में रुतुराज पश्चिम क्षेत्र के कप्तान मुंबई। बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाले दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दो में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला 23-26 अगस्त तक उत्तर क्षेत्र से होगा। टूर्नामेंट में पांच मैच खेले जाएंगे। फाइनल 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान, महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उपकप्तान, मुंबई), पृथ्वी साव (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सर...