नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दक्षिण अफ्रीका दौरा : बधिर क्रिकेट टीम के लिए नई जर्सी नई दिल्ली। भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। यह सीरीज प्रिटोरिया के सिनोविल क्रिकेट क्लब में 25 अप्रैल से 2 मई तक खेली जाएगी। जर्सी के अनावरण का यह कार्यक्रम आईडीसीए के साझेदारों, आईडीसीए के बोर्ड के सदस्यों और इस सीरीज में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुआ। भारतीय टीम 24 अप्रैल को प्रिटोरिया के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- मलेशिया ओपन डार्ट्स चैम्पियनशिप को भारतीय टीम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...