नई दिल्ली, अगस्त 21 -- विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी के दमदार स्मैश और नेट प्ले का चीनी प्रतिद्वंद्वियों के पास कोई जवाब नहीं था। पहला गेम हराने के बाद गैर वरीय प्राप्त त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए चौथी वरीय जिया यी फैन और झांग शू जियान को 16-21, 21-15, 21-13 से उलटफेर का शिकार बनाया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पदक भी पक्का कर लिया। यह भी पढ़ें- त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में पहुंचीं, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद पदक हुआ पक्कादूसरी भारतीय महिला जोड़ी त्रीसा-गायत्री 15 साल में इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली जबकि कुल दूसरी महिला युगल जोड़ी है। इससे पहले लंदन ...