नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- तीसरे खिताब के लिए भारतीय महिला टीम चीन से भिड़ेगी जूनियर एशिया कप

सेमीफाइनल में जीत -सुप्रिया की हैट्रिक से भारत ने द. कोरिया को हराया

भारत बनाम चीन -चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 6-0 से रौंदा मोकी (चीन), एजेंसी। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया के तीन गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार को सेमीफाइनल में चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से शिकस्त दे दी। अब भारत तीसरे खिताब के लिए रविवार को तीन बार के चैंपियन चीन से भिड़ेगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 6-0 से रौंद दिया। तीसरे स्थान के मुकाबले में दक्षिण कोरिया का सामना जापान से होगा।

भारत की पेनाल्टी कॉर्नर रणनीति मधु ने बढ़त दिलाई : दोनों टीमों ने संभलकर शुरुआत की लेकिन भारत ने 13वे...