नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिलचस्प : फुटबॉल के मैदान में कई रिकॉर्ड तोड़ चुके पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो इस साल संभवत: विश्व कप में हिस्सा लेंगे तीन 'अधूरे सपने' संन्यास से पहले पूरा करना चाहते हैं दिग्गज रोनाल्डोनई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हर खेल में खिलाड़ियों का कोई न कोई लक्ष्य या सपना होता है। कुछ उसे हासिल कर लेते हैं और कुछ के लिए वे सपने ही रह जाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फुटबॉल के मैदान में कई रिकॉर्ड अपने कदमों तले रौंद चुके दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जिंदगी में अब भी कुछ ऐसी हसरतें हैं जो पूरी नहीं हो सकी हैं। उम्मीद है कि संन्यास से पहले वे इन्हें पूरा कर लेंगे।लेकिन फुटबॉलप्रेमियों के सामने यह बड़ा सवाल होगा कि फिलहाल 41 साल के हो चुके पुर्तगाल के इस दिग्गज फॉरवर्ड के पास क्या अपने ये 'तीन सप...