खेल : तीन बोगी के बावजूद शर्मा शीर्ष 10 में बरकरार
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- तीन बोगी के बावजूद शर्मा शीर्ष 10 में बरकरार क्रान्स मोंटाना (स्विट्जरलैंड)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी छह होल में तीन बोगी की, इसके बावजूद वह ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद शीर्ष-10 में बने रहने में कामयाब रहे। डीपी वर्ल्ड टूर में दो बार जीत हासिल कर चुके 30 वर्षीय शर्मा ने दूसरे दौर में छह बर्डी लगाईं और चार बोगी कीं। उन्होंने इस दौर में दो अंडर 68 का स्कोर बनाया। शर्मा ने पहले दौर में छह अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाया था। अब वह कुल आठ अंडर स्कोर के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में भारत के दूसरे खिलाड़ी युवराज संधू ने पांच अंडर 65 का स्कोर बनाया लेकिन वह कट में जगह नहीं बना पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.