नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- डी पी वर्ल्ड गोल्फ : पहले दिन चौहान पांचवें स्थान पर नई दिल्ली। ओम प्रकाश चौहान ने इंडिया गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन गुरुवार को बारिश के बीच चार अंडर 68 स्कोर करके संयुक्त पांचवां स्थान हासिल किया। बारिश के कारण खेल करीब पांच घंटे विलंब से शुरू हुआ। फिर करीब छह बजे खराब रोशनी के कारण खेल बंद करना पड़ा। अब शुक्रवार सुबह पौने सात बजे खेल शुरू होगा। चौहान ने छह बर्डी लगाईं और दो बोगी कीं। एशियाई खेलों से लौटे सप्तक तलवार संयुक्त 29वें स्थान पर हैं। डेनमार्क के निकलस नोगार्ड छह अंडर 66 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। सात बार के मेजर विजेता रॉरी मैक्लरॉय और गत चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड संयुक्त 13वें स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...