नई दिल्ली, मई 15 -- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल दर्शकों की संख्या बढ़ी मुंबई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंडियन प्रीमियर लीग के दर्शकों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि टीवी पर दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के आंकड़े को छूने के करीब है। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोस्टार के अनुसार आईपीएल की कुल डिजिटल पहुंच में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा लीनियर टीवी पर प्रसारित 51 मैचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित 57 मैचों का है। प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए विज्ञापनदाताओं के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है। कंपनी ने दावा किया, इंटरनेट से जुड़े उपकरणसे दर्शकों की पहुंच में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और देखने का समय भी 20 प्रतिशत बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...