नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- डब्ल्यूबीबीएल : होबार्ट हरिकेंस पहली बार चैंपियन होबार्ट। लिजेल ली (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी से होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने वुमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल-2025) का पहला खिताब जीत लिया है। उसने शनिवार को फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स महिला को 30 गेंदें रहते आठ विकेट से हरा दिया। पर्थ स्कॉर्चर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाए। कप्तान सोफी डिवाइन ने 29 गेंदों में 34, बेथ मूनी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके बाद होबार्ट हरिकेंस ने महज 15 ओवरों में दो विकेट पर 141 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लिजेली ली और डेनियल व्याट-हॉज ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 49 रन जोड़े। फिर ली ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़ टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...