नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- डब्ल्यूबीबीएल : स्कॉर्चर्स ने रेनेगेड्स को रौंदा पर्थ। बेथ मूनी (नाबाद 58) और सोफी डिवाइन (नाबाद 47) की पारियों से पर्थ स्कॉर्चर्स ने शनिवार का मेलबर्न रेनेगेड्स् को नौ विकट से हराकर महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रेनेगेड्स एक समय 20 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन टीम ने छह विकेट पर 136 रन बनाए। टीम ने 14 गेंदों में ही पांच रन पर चार विकेट खो दिए। स्कॉर्चर्स की तेज गेंदबाज क्लो एन्सवर्थ और पदार्पण कर रहीं पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। स्कॉर्चर्स ने शुरुआत में ही केटी मैक (9) का विकेट गंवा दिया। फिर मूनी और डिवाइन ने दूसरे विकेट के लिए 124 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।

हिंदी हिन्दुस्ता...