नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- डब्ल्यूटीए फाइनल्स : एंद्रीवा ने स्वितोलिना को हराया इंडियन वेल्स (अमेरिका)। रूसी टेनिस खिलाड़ी मीरा एंद्रीव ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उन्होंने सोमवार रात पहले ग्रुप मैच में युक्रेन की एलिना स्वितोलिना को लगातार सेट में 6-4, 6-0 से हरा दिया। दूसरी ओर बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 7-6 , 7-5 से शिकस्त दी। साल के अंत में होने वाले शीर्ष आठ महिला खिलाड़ियों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अब गुरुवार को एंद्रीवा और सबालेंका से जबकि मुचोवा का स्वितोलिना से होगा। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज 28 वर्षीय सबालेंका 2022 के बाद पहली बार बिना किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के सत्र का समापन करेंगी। हालांकि उनके पास पहली बार सत्र के अंतिम टू...