खेल : टेबल टेनिस : अंकुर की दोहरी स्वर्णिम सफलता
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- टेबल टेनिस : अंकुर की दोहरी स्वर्णिम सफलता नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य ने चेक गणराज्य में डब्ल्यूटीटी फीडर ओलोमोक टूर्नामेंट में दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। उन्होंने पुरुष एकल के अलावा आकाश पाल के साथ युगल वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीता। विश्व रैंकिंग में 78वें नंबर के अंकुर ने एकल फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया के डेनी कोजुल को 3-1 से हराया। उससे पहले उन्होंने आकाश के साथ युगल फाइनल में हंगरी के साबा एंड्रास सैंटोसी और पोलैंड के एलन कुलजिकी जालेव्स्की को 3-1 से शिकस्त दी थी। यहां खिताब जीतने से पहले उन्होंने 2026 में दो टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल और दो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अंकुर ने इस तरह से डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज में शानदार सत्र का समापन किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.