नई दिल्ली, जनवरी 2 -- टी-20 विश्व कप : स्टब्स दक्षिण अफ्रीका टीम से बाहर जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप (भारत-श्रीलंका में आयोजित) के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी। इसमें विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का नहीं लिया गया है। एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम में 2024 का फाइनल में खेलने वाले सात खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के साथ है। टीम अपना अभियान 9 फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ शुरू करेगी। टीम : एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्जे, कैगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ।

हिंदी...