नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- टी-20 कप : अभिषेक-शुभमन टक्कर के लिए तैयार मोहाली। शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में सोमवार को यहां भारतीय सितारे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने-सामने होंगे जब अमृतसर सूरमाज का मुकाबला फाजिल्का फाल्कंस से होगा। इस दौरान सभी की नजरें अमृतसर के कप्तान अभिषेक शर्मा पर होंगी। उनके साथ नमन धीर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखना चाहेंगे। गेंदबाजी में अमृतसर के लिए आकाश पांडे और मयंक मार्कंडे मध्य ओवरों में दबाव बनाने और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी ओर, फाजिल्का के पास भी भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में मजबूत टीम है। सनवीर सिंह, रघु शर्मा, अंशुल चौधरी, ईश राव और प्रेरित दत्ता जैसे खिलाड़ी उनकी बल्लेबाजी को और गहराई देते हैं, जिससे यह मुकाबला दो स्टार खिलाड़ियों स...