नई दिल्ली, जून 7 -- टीजी-20 : तिलक, सिराज पर बड़ी बोली लगी हैदराबाद। भारत के टी-20 उप कप्तान तिलक वर्मा को रविवार को यहां टीजी-20 लीग (तेलंगाना) की पहली खिलाड़ियों की नीलामी में मेडक फाल्कन्स ने 33 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली में खरीदा। तिलक को शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। तिलक और सिराज वारंगल वॉरियर्स में शामिल हो गए। वॉरियर्स ने इस तेज गेंदबाज को 14 लाख रुपये में खरीदा। तिलक और सिराज दोनों 'आइकन' खिलाड़ी हैं। इनके अलावा ए प्लस और ए वर्ग भी हैं। ऑलराउंडर सीवी मिलिंद सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने जिन्हें अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख रुपये में खरीदा। यह भी पढ़ें- खेल : टीजी-20 : तिलक, सिराज पर बड़ी बोली लगी पहली टीजी-20 लीग 21 जून से शुरू होगी जिसमें आठ फ्रेंच...