नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- टीएनसीए ने पुरुष टीम के मुख्य कोच लिए आवेदन मांगे चेन्नई। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने पुरुषों की सीनियर राज्य टीम के मुख्य कोच के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संघ ने गुरुवार को ही पुरुषों और महिलाओं की राज्य सीनियर और जूनियर चयन समितियों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए। अंतिम तिथि 10 मई है। आवेदक की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए और उनके पास बीसीसीआई के लेवल दो या उससे ऊपर का कोचिंग प्रमाण पत्र या कोई अन्य समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए। रणजी के 2025-26 सत्र में तमिलनाडु ग्रुप ए में सात मैच में 14 अंक के साथ छठे स्थान पर रहा। टीम केवल एक मैच जीत सकी जबकि दो मैच हारे और चार मैच ड्रॉ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...