नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- टिएन ने जीता नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स खिताब जेद्दा। अमेरिकी युवा टेनिस खिलाड़ी लर्नर टिएन ने बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स को हराकर नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। टिएन ने रविवार को फाइनल में ब्लॉकक्स को 58 मिनट में 4-3, 4-2, 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल वहां मौजूद थे। टिएन नॉकआउट राउंड में एक भी सेट नहीं हारे और स्टेफानोस सिटसिपास (2018) और कार्लोस अल्काराज (2021) के नक्शेकदम पर चलते हुए खिताब जीतने वाले तीसरे टॉप सीड खिलाड़ी और ब्रैंडन नाकाशिमा (2022) के बाद दूसरे अमेरिकी खिलाड़ी बन गए। टिएन ने कहा, मेरे पास लक्ष्यों की काफी लंबी सूची थी और मैं उनमें से अधिकतर को हासिल कर पाया, मैं बहुत खुश हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...