नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- झेंग क्विनवेन चोट लगने के कारण वुहान ओपन से हटीं वुहान (चीन)। चाइना ओपन के रूप में दो साल में पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के एक दिन बाद मेजबान खिलाड़ी झेंग क्विनवेन ने कंधे की चोट के कारण सोमवार को वुहान ओपन से नाम वापस ले लिया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग ने रविवार को चाइना ओपन के फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन मीरा एंड्रीवा को 7-5, 6-4 से हराया था। एंड्रीवा ने भी वुहान ओपन से हटने का फैसला किया है। वुहान ओपन में अन्ना बोंडार ने एंड्रीवा की और कैमिला ओरोसियो ने झेंग की जगह ली है। इस बीच सोमवार को खेले गए मुख्य ड्रॉ के मैच में लैला फर्नांडीज ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...