खेल : ज्वेरेव पर सनसनीखेज जीत से फाइनल में फोकिना
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- ज्वेरेव पर सनसनीखेज जीत से फाइनल में फोकिना शंघाई। स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शंघाई मास्टर्स में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 25वें वरीय फोकिना करियर में दूसरी बार किसी मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने पिछले महीने चीन में एटीपी 250 चेंगदू ओपन खिताब जीता था। इससे पहले वह 2022 में मोंटे कार्लो में मास्टर्स फाइनल में पहुंचे थे। फोकिना अब साल और अपने करियर में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। फाइनल में उनका सामना 20 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोडार और 2019 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.