नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- जूनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस आज से देहरादून में देहरादून। उत्तराखंड पहली बार यूटीटी 87वीं अंतर प्रांत जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। लड़कियों की अंडर-19 टीम स्पर्धा बुधवार से शहर में परेड पर बने नए परिसर में होगी। इसके अलावा लड़कों की टीम स्पर्धाएं और अन्य वर्गों के मुकाबले छठे दिन होंगे। कुल नौ दिन तक चले वाली प्रतियोगिता में देश की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को उनके शीर्ष तीन खिलाड़ियों के समग्र रैंकिंग अंकों के आधार पर वरीयता दी गई है। टीम के बाद लड़के और लड़कियों के वर्गों में व्यक्तिगत मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अंडर-17 वर्ग के मुकाबलें भी खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...