खेल : जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में 30 टीमें भाग लेंगी
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में 30 टीमें भाग लेंगी नई दिल्ली। पुणे में बुधवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में तीन वर्गों में 30 टीमें भाग लेंगी। 23 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में टीमें खिताब के साथ ही ऊपर वाले डिवीजन में पहुंचने का भी प्रयास करेंगी। डिवीजन ए में चार पूल में 12 टीमें राष्ट्रीय खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसमें 11वें और 12वें स्थान पर रहने वाली टीमें अगली प्रतियोगिता के लिए डिवीजन बी में खिसक जाएंगी। डिवीजन बी में 10 टीमों में से शीर्ष दो टीमें डिवीजन ए में पहुंचेंगी, जबकि सबसे नीचे की दो टीमें डिवीजन सी में खिसक जाएंगी। यह भी पढ़ें- खेल : पांच दशक का पदक का सूखा खत्म करने की आस डिवीजन सी में आठ टीमों में से शीर्ष दो टीमें डिवीजन बी में प्रवेश करेंगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.