नई दिल्ली, अगस्त 18 -- जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में ओडिशा, मध्य प्रदेश जीते पुणे। चंडीगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश ने मंगलवार को जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में शानदार जीत दर्ज की। डिवीजन ए के पूल सी में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-1 से शिकस्त दी। करीबी मुकाबले में मणिपुर ने महाराष्ट्र को 3-2 से हराया। पूल बी में ओडिशा ने बंगाल को 6-0 से रौंदा जबकि पूल डी में मध्य प्रदेश ने भी हिमाचल को इसी अंतर से मात दी। पूल सी में मणिपुर ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। सल्लू पुखरामबाम ने 21वें, 43वें और 47वें मिनट में हैट्रिक लगाई। महाराष्ट्र ने 49वें मिनट में रूबी राठौर और 53वें मिनट में कप्तान तानिष्का संजय शिंदे के गोल से वापसी की कोशिश की लेकिन मणिपुर ने बढ़त बरकरार रख तीन अंक हासिल किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...