नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- जीसीएल : अल्पाइन-त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल में खिताबी टक्कर मुंबई। अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) में सोमवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में पीबीजी अलास्कन नाइट्स से 6-11 से हारने के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पाइपर्स के सामने खिताबी मुकाबले में शीर्ष पर काबिज त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स की चुनौती होगी। इस मैच से पहले अल्पाइन और ग्रैंडमास्टर्स 15 मैच पॉइंट्स पर बराबरी पर थे। पाइपर्स को दूसरा स्थान सुनिश्चित करने के लिए छह गेम पॉइंट्स हासिल करने थे। पाइपर्स ने आखिरकार 84 गेम पॉइंट्स हासिल किए, जबकि ग्रैंडमास्टर्स के 83 गेम पॉइंट्स थे। एक अन्य मैच में मुंबा मास्टर्स ने त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को कड़ी चुनौती दी लेकिन तालिका में शीर्ष पर काबिज टीम ने 10-9 की जीत के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.