नई दिल्ली, मार्च 5 -- जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से रवाना नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार स्वदेश रवाना हो गई। आईसीसी ने टीम के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना की व्यवस्था की जिससे जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था आखिरकार बुधवार रात स्वदेश रवाना हो गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 'एक्स' पर बयान में लिखा, जिम्बाब्वे क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाली जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष टीम पारगमन संबंधी बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के बाद भारत से स्वदेश लौट रही है। उड़ान की उपलब्धता और संशोधित मार्ग के कारण टीम अलग-अलग बैच में हरारे लौटेगी। खिलाड़ियों का पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.