खेल : जर्मनी के रुडिगर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जर्मनी के रुडिगर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया बर्लिन। रियाल मैड्रिड के डिफेंडर एंटोनियो रुडिगर ने जर्मनी के लिए 86 मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय टीम के साथ उनका 12 साल का करियर खत्म हो गया है। रुडिगर ने स्टार्टर के तौर पर जर्मनी को 2017 कॉन्फेडरेशंस कप जिताने में मदद की जो उनकी एकमात्र सीनियर अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी थी। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि जर्मनी के विश्व कप से बाहर होने के बाद उन्होंने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय लिया। रुडिगर ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे लगता है कि करियर खत्म करने और युवा पीढ़ी के लिए जगह बनाने का समय आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.