नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- जयपुर ओपन गोल्फ में अहलावत ने खिताब जीता जयपु। वीर अहलावत ने शुक्रवार को यहां जयपुर ओपन गोल्फ के चौथे दौर में आठ अंडर 62 का कार्ड खेलकर टूर्नामेंट के अपने न्यूनतम स्कोर की बराबरी करते हुए खिताब जीत लिया। अहलावत (67-62-70-62) ने कोर्स रिकॉर्ड 19 अंडर 261 के स्कोर के साथ पांचवां खिताब जीता। इस जीत से वह 15 लाख रुपये की विजेता राशि हासिल कर 'पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट' में 38वें से 18वें स्थान पर पहुंच गए। तीसरे दौर के बाद तीन शॉट से आगे चल रहे युवराज संधू (65-63-66-68) ने अंतिम दिन पांच बर्डी और तीन बोगी से 68 का कार्ड खेला। वह 18 अंडर 262 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शौर्य भट्टाचार्य ने 64 का कार्ड खेलकर कुल 15 अंडर 265 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...