नई दिल्ली, अगस्त 4 -- जडेजा टेस्ट में ज्यादा परिपक्व बने : पुजारा नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं। पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा, इससे पहले जब जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था। उन्हें अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करते हैं। यह भी पढ़ें- रविंद्र जडेजा की आक्रामक सोच उन्हें मुकम्मिल टेस्ट गेंदबाज बनाती है, टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने की तारीफ हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करते हैं। इस बदलाव से वह अधिक आक्रा...