खेल : जंगू ने नाबाद शतक से विंडीज को संभाला
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- जंगू ने नाबाद शतक से विंडीज को संभाला सिलहट (बांग्लादेश)। वेस्टइंडीज ने आमिर जंगू (नाबाद 111 रन) के शतक से गुरुवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभाल लिया। इसकी मदद के मेहमान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 235 रन बना लिए। वेस्टइंडीज ने एक समय 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिर जंगू ने पदार्पण कर रहे केविन विकहम (61 रन) के साथ 131 रन की साझेदारी कर टीम को संकट में सहारा दिया। विकहम ने 123 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के समय जंगू के साथ जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों अब तक 77 रन जोड़ चुके हैं। मेजबान टीम की ओर से तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने दो-दो विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.