खेल : छोटे भाई जैमे का पदार्पण मैच देखने पहुंचे अल्काराज
नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- छोटे भाई जैमे का पदार्पण मैच देखने पहुंचे अल्काराज मैड्रिड। कार्लोस अल्काराज गुरुवार को मैड्रिड ओपन में एक दर्शक के तौर पर छोटे भाई जैमे अल्काराज को अंडर-16 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे। ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन खिताब जीतने वाले अल्काराज कोर्ट 7 के स्टैंड में थे जब जैमे ने अपने साथी स्पेन के पोल मास को 6-3, 6-3 से हराया। 14 वर्षीय जैमे का टूर्नामेंट में पहला मैच देखने के लिए दूसरे रिश्तेदार भी मौजूद थे। कार्लोस अल्काराज ने दाईं कलाई में चोट के कारण मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है। वह फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने के लिए भी नहीं खेल पाएंगे। यह भी पढ़ें- खेल : फ्रेंच ओपन : जैक ड्रैपर चोट के कारण बाहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.