नई दिल्ली, अगस्त 3 -- छत्तीसगढ़ छोड़ अब पुड्डुचेरी के लिए खेलेंगे शशांक रायपुर। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ को छोड़कर 2026-27 के घरेलू सत्र में पुड्डुचेरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। शशांक ने संघ के कुछ अधिकारियों द्वारा किए गए 'अनादर' के कारण यह कदम उठाया है। शशांक ने कहा, आईपीएल खत्म होते ही मैंने संघ के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, पर कोई जवाब नहीं मिला। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग से मुझे बाहर रखे जाने की उनके पास कोई ठोस वजह नहीं थी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि राज्य की संभावित टीम के कैंप में मेरे नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया? मैं नहीं कह रहा कि मुझे विशेष तरजीह दी जाए,पर बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवर ऑलराउंडर कम से कम आदर और स्थिति...